Pages

Saturday, April 9, 2022

पहचान

 पहचान


मायूस न हो अपनी पहचान को लेकर

खामोशी की भी अलग पहचान होती है।

यूँ ही नहीं आजाती बहार गुलशन में

दर्द में भी उनके चेहरे पे मुस्कान होती है।

वक़्त भले ही उम्र पर अपनी छाप छोड़ दे

जिद्द उनकी हमेशा जवान होती है।

विमुख ना होना अपने लक्ष्य से कभी

सत्कर्मों की सोच  हमेशा महान होती है।

मुश्किलों का सैलाब तेरे कदम रोकेगा

कांटो  भरी राहें कब आसान होती हैं।

झूठ बिना पैर के दौड़ने लग जाता है

सच्चाई अक्सर लहू लुहान होती है।

तराशने  का हुनर हो तो बोल उठती है

कोई भी चीज जो बेजुबान होती है।


                     भगवान सिंह रावत

                            (स्वरचित)

जीना सीख ले

 जख्म मिले हैं तो सीना सीखले।

दर्द को भी खुद  पीना  सीखले।

तेरे आंसुओं का कुछ मोल नही यहां।

झूटी हंसी दिखा कर जीना सीख ले।


मिलते हैं शैतान यहां साधुओं के वेश में।

नफरत छुप कर बैठी है एक झूठे परिवेश में।

मोम का दिल  लेकर तू चला कहाँ  पगले ।

कोई नहीं पिघलता यहां पत्थरों के देश में


हंस  लेता हूँ कभी दीवानों की तरह।

जिंदिगी का हर पन्ना है अफसानों की तरह।

यूं तो कहने कोअपनो के बीचमें  हूँ।

 रहता हूँ अक्सर बेगानों की तरह।


निराशाओं से जूझता रहा

जख्मों को सीता रहा।

नाउम्मीदियो  के साये में

कुंठाओं को पीता रहा।

जिंदगी तुझे जीने के लिए

जिंदगी भर यूं ही। जीता रहा।


                             भगवान सिंह रावत

                                     स्वरचित